Showing posts with label चुटकुले. Show all posts
Showing posts with label चुटकुले. Show all posts

कर्नाटक सरकार बनाने को लेकर खुद न्यायाधीश ने सुप्रीम कोर्ट में सुनाए चुटकुले

नईदिल्ली।  कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर पार्टियों के पास आखरी मौका है जोर आजमाने का , सोशल मीडिया पर लोग बीजेपी , कांग्रेस और जेडीएस , तीनों ही पार्टियों का मजाक बना रहे हैं ।

लेकिन जब सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान बीच में ही जस्टिस एके सिकरी ने अनौपचारिक रूप से टिप्पणी की , जस्टिस सिकरी ने कहा कि " उस होटल का मालिक भी अब कर्नाटक में राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकता है जिसके पास कांग्रेस और जेडीएस के 117 विधायक रुके हुए हैं ।"

क्योंकि 117 विधायक उस के होटल में रुके हुए हैं अतः ये कहा जा सकता है कि होटल मालिक के पास 117 विधायक हैं ऐसे में वो राज्यपाल को पत्र लिखकर 117 विधायक की सरकार बनाने की स्थिति में है ।

हालाँकि यह जोक सोशल मीडिया पर चल रहा था जिसे जस्टिस सिकरी ने कोर्ट में अनौपचारिक रूप से सुना दिया जिसके बाद कोर्ट में हँसी-ठहाके लगने लगे ।

मोबाइल खरीदने वालों के लिए आ गई है Mi Diwali Sale

Mi Diwali Sale का ऐलान करने के बाद शाओमी इस Mi Diwali Sale सेल में सभी स्मार्टफोन पर मिलने वाली छूट और ऑफर्स का खुलासा कर दिया है। इस सेल ...