Showing posts with label पौधे. Show all posts
Showing posts with label पौधे. Show all posts

अब मंदिरों से प्रसाद के रूप में मिलेंगे पौधे

ग्वालियर। शहर में चारों तरफ हरियाली बढ़ाने और पानी की कमी न रहे, इसके लिए अब शहर के मंदिरों में पुजारियों द्वारा लोगों को प्रसाद के साथ ही पौधे भी भगवान के आशीर्वाद के रूप में दिए जाएंगे। इस कार्य की शुरुआत शिंदे की छावनी स्थित गणेश मंदिर से की जाएगी। इसके लिए नीर संस्था द्वारा मंदिरों में पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे।
योजना सफल होने पर इसे शहर के अन्य मंदिरों में भी इसी प्रकार बारिश के मौसम में पौधे बांटने के कार्य को और विस्तार रूप से किया जाएगा।

यह पौधे बांटे जाएंगे
मंदिरों से जो पौधे प्रदान किए जाएंगे। उनमें तुलसी, पीपल, बरगद, आम, जामुन, पाखर, नीम, शीशम एवं फलदार पौधों को प्रसाद के रूप में प्रदान किया जाएगा। ताकि लोग मंदिर से मिले पौधों को जमीन पर लगाकर उनकी उचित देखभाल भी कर सकें।

अन्य धार्मिक स्थल भी जोड़े जाएंगे
इसके साथ ही दरगाह, गुरुद्वारा एवं अन्य धार्मिक स्थलों को भी पर्यावरण संरक्षण से जोडऩे की तैयारी होगी। वहीं नगर निगम द्वारा निगम सीमा में करीब 8 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य तय किया गया है।

मोबाइल खरीदने वालों के लिए आ गई है Mi Diwali Sale

Mi Diwali Sale का ऐलान करने के बाद शाओमी इस Mi Diwali Sale सेल में सभी स्मार्टफोन पर मिलने वाली छूट और ऑफर्स का खुलासा कर दिया है। इस सेल ...