हरियाणा । पिछले 2 सालों से फसल बीमा योजना के तहत बर्बाद फसलों के मुआवजे के लिए इंतजार कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है , अब अगले 15 दिन में हरियाणा के पाँच हजार से ज्यादा किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जरिये उनकी मुआवजा रकम मिलेगी।
बीमा कंपनियों और बैंकों के बीच चल रहा विवाद सुलझ गया है और किसानों को उनके मुआवजे की रकम जल्द मिलने वाली है ।
मिली जानकारी के अनुसार 2200 किसानों के मामले सुलझ चुके हैं और 2800 किसानों के मामले निपटने के लिए कृषि विभाग काम कर रहा है ।
रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब 250 किसानों के करीब तीन करोड़ रुपये के मुआवजे को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है इन किसानों के गांव, ब्लॉक और नाम गलत होने की वजह से अड़चन पैदा हो रही है।