नईदिल्ली । मोदी सरकार ने देश में काफी योजनाएं शुरू की हैं , उनमे से एक है " उड़े देश का आम नागरिक ( उड़ान )" है । इस योजना का मकसद आम आदमी को कम से कम किराये में हवाई जहाज की सैर कराना है , इस योजना के तहत के शहरों से हवाई उड़ानें प्रारम्भ होंगी , इस योजना की लिस्ट में कई छोटे शहर भी शामिल हैं जहाँ हवाईअड्डा बना कर हवाई उड़ान प्रारम्भ करने की योजना है , गत चार अप्रैल को इस योजना के तहत पठानकोट एयरपोर्ट से उड़ान शुरू की गई ।
पिछले दिनों सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ( आरसीएस ) के रूट्स फाइनल कर तय किया कि हवाई उड़ानें कहाँ से कहाँ तक जाएंगी , इन शहरों में एयरपोर्ट भी बनेंगे , इसके साथ ही सिविल मिनिस्ट्री ने जिन एयरलायंस को हवाई उड़ानों की परमीशन दी उनका नाम भी पब्लिश किया है और जिन शहरों में उड़ान की परमीशन दी गई है ।
जानें , यूपी के किन शहरों से शुरू होंगी हवाई उड़ानें
आगरा से दिल्ली व जयपुर डेक्कन चार्टर और अलायंस एयर को उड़ानों की इजाजत दी गई है। जबकि कानपुर (चकेरी) से दिल्ली तक एयर ओडिशा और स्पाइस जेट, जबकि वाराणसी तक एयर ओडिशा, लखनऊ से ग्वालियर तक एयर ओडिशा और वाराणसी से कानपुर (चकेरी) तक एयर ओडिशा के प्लेन उड़ेंगे। अलीगढ़ से लखनऊ तक उड़ने वाले प्लेन किस एयरलाइंस के होंगे, यह भी निर्णय होना है। इलाहाबाद से अलग-अलग 13 शहरों तक उड़ानें भरी जा सकेंगी, जिसमें बंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, देहरादून, गोरखपुर तक इंडिगो के विमान उड़ेंगे, जबकि इंदौर तक जेट एयरवेज, कोलकात्ता तक इंडिगो व जूम एयर, लखनऊ तक जेट एयरवेज, टर्बो एविएशन, मुंबई तक इंडिगो, नागपुर व पटना तक जेट एयरवेज, पुणे व रायपुर तक इंडिगो की फ्लाइट्स उड़ेंगी ।
यूपी के कुछ और शहरों से भी हवाई उड़ानें शुरू होंगी, इनमें आजम गढ़ से लखनऊ, बरेली से दिल्ली व लखनऊ, चित्रकूट से लखनऊ, गोरखपुर से इलाहाबाद, हिंडन से हूबली, कन्नूर, ओझार (नासिक) व पिथौरागढ़, झांसी से लखनऊ, लखनऊ से अलीगढ़, इलाहाबाद, आजमगढ़, बरेली, चित्रकूट, झांसी, मुरादबाद, मौरपुर (कोरबा) व सारावस्ती के बीच हवाई उड़ानें उड़ेंगी। मुरादाबाद से लखनऊ, मौरपुर (कोरबा) से लखनऊ व सारावस्ती से लखनऊ तक हवाई उड़ानें शुरू होंगी।
राजस्थान के इन शहरों से शुरू होंगी हवाई उड़ानें
राजस्थान के बीकानेर (नल) से दिल्ली, जयपुर से आगरा, जैसलमेर, बीकानेर-जयपुर, जैसलमेर-अहमदाबाद, सूरत, उदयपुर, किशनगढ़-दिल्ली, उतरलाई से दिल्ली के बीच हवाई उड़ानें उड़ेंगी ।
मध्यप्रदेश के इन शहरों से शुरू होंगी हवाई उड़ानें
मध्यप्रदेश में ग्वालियर से दिल्ली तक एयर ओडिशा और अलायंस एयर, ग्वालियर से इंदौर एलायंस एयर, ग्वालियर से लखनऊ एयर ओडिशा और इंदौर से ग्वालियर एलायंस एयर को उड़ानों का कॉन्ट्रेक्ट दिया गया है। इसके अलावा भोपाल से इलाहाबाद और ओझार (नासिक) इंडिगो और इंदौर से इलाहाबाद जेट एयरवेज की फ्लाइट उड़ेंगी।
हरियाणा-पंजाब में इन शहरों में शुरू होंगी हवाई उड़ानें
हरियाणा के हिसार से चंडीगढ़ तक पिनाकल एयर, पंजाब में आदमपुर से दिल्ली स्पाइस जेट, भटिंडा से दिल्ली और लुधियाना से दिल्ली तक एलायंस एयर व डेक्कन चार्टर, भटिंडा से जम्मू तक एलायंस एयर की फ्लाइट उड़ेंगी।
rajasthan main jodhpur main bhi airport hai
ReplyDelete